मथुरा। मथुरा उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग विकास निगम (दर्जा प्राप्त) राज्यमंत्री श्री बाबूराम निषाद तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा आए। उन्होंने आज PWD गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि, पिछड़ा वर्ग विकास निगम का कार्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार करने के लिए सस्ते ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराना।
30 हजार से तीन लाख तक व्यवसाय के लिए, दस लाख उच्च शिक्षा के लिए व 20 लाख विदेश मे उच्च शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराता है। यह जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी के द्वारा प्रत्येक जिले में पात्र लाभार्थियों को दिया जाता है।

केंद्र सरकार से सन 91-92 में हमको 75 करोड़ रुपए ऋण के रूप में निगम को दिया था। जिसको हमने 2012-13 तक बांट दिया था। लेकिन इन ऋणों की रिकवरी नहीं हो पाई, और हम समय से पैसा नहीं लौटा पाए और आज हम केंद्र सरकार के डिफाल्टर हैं। 28 अप्रैल को मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिला और 61 करोड रुपए की डिमांड करी है। केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं से भी ऋण लेने का प्रयास करेंगे। और निगम का रुपया वापस करवाएंगे
आज की स्थिति में पिछड़ा वर्ग विकास निगम केंद्र सरकार का डिफॉल्टर है। जिस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। और प्रत्येक जिले में ऋण डिफॉल्टर है उनसे रिकवरी के जरिए पैसा वसूल करने की कार्यवाही करा रहा हूं। पूर्व की बसपा- सपा सरकारों ने निगम को ठप कर दिया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी विचारों और सिद्धांतों के लिए जानी जाती है। मेरे मथुरा आने का उद्देश्य निगम द्वारा जो ऋण उपलब्ध कराए गए थे। उनको रिकवरी के माध्यम से वापस कराना है। एक सवाल के जवाब में जब उनसे पत्रकाराे ने पूछा कि, आपके आने पर न ही समाज कल्याण अधिकारी न पिछड़ा वर्ग का अधिकारी आपसे मिलने पहुंचा तो उनका कहना था कि मेरे पास एक चपरासी और एक संविदा कर्मचारी को उन्होंने भेजा था।
हो सकता है वह किसी काम से गए हो और किसी कारण इसलिए मुझसे मिलने नहीं आ सके।
भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और नेताओं को धमकी दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, हो सकता है यह विपक्ष की साजिश हाे।

शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





