Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeपास्टर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

पास्टर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

पास्टर्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
कानपुर महानगर।  कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन की एक विशेष बैठक नयू इण्डिया चर्च आफ गाॅड गोविन्द नगर में सम्पन्न हुई, जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, कानपुर शहर के सभी पदाधिकारी, मसीह समाज के प्रमुख लोग उपस्थित हुए। महासचिव पादरी जितेन्द्र सिंह ने आये हुए लोगों के समक्ष मसीह समाज की निर्धन बेटियों के लिए सामूहिक विवाह के आयोजन के लिए प्रस्ताव रखा तथा उपस्थित सभी लोगों ने समाज के इस उत्थान के कार्य में तन, मन, धन से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
पादरी जितेन्द्र सिंह ने कहा इस वर्ष लगभग 20 मसीह बेटियों के सामूहिक विवाह कके आयोजन के लिए हम प्रयास करेंगे तथा आगामी जून माह में पूरे प्रदेश से पादरियों का एक सम्मेलन बुलाया जायेगा, ताकि पूरे प्रदेश में हम सभी पादरीगण मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर सके। पादरी सैमुअल सिंह ने कहा मसीह समाज देश की सेवा में अग्रणी रहा है लेकिन हमारे समाज को निरन्तर उपेक्षित रखा गया है तथा हमारे संविधान प्रदत्त अधिकारो से वंचित रखा गया है। अजीत एन्सन ने आये हुए सभी लोगो मिलकर एसोसिएशन के कार्यो में पूरी ताकत के साथ मिलकर सहयोग करे ताकि पूरे प्रदेश में अपने समाज की बेहतरी के लिए संघर्ष को अंजाम तक पहंचा सके। कहा हम उनका समर्थन करेंगे जो उनके अधिकार उन्हे दिलाने के लिए आगे आयेगा। अब मसीह समाज और अधिक उपेक्षा एवं अन्याय को बर्दाशत नही करेगा। उन्होने बताया कि हमारा आपसी हसयोग आगामी राजनैतिक चुनावों में पार्टियों की हार व जीत को निर्धारित करेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष पादरी जाॅनसन डीएस, महासिचव पादरी जितेन्द्र, पादरी सैमुएल सिंह, अजीत एन्सन, मिसेज हेलीना सिंह, संजय राज सिंह, संजय आल्विन, अनिल गिल्बर्ट, पादरी राकेश मैसी, किशन लाल, पादरी राकेश मैसी आदि लोग उपस्थित रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular