Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeNationalपार्वती भारत की पहली केएफसी वुमन डिलीवरी एजेंट

पार्वती भारत की पहली केएफसी वुमन डिलीवरी एजेंट

देखे पूरी खबर ——————————————–

लखनऊ । पार्वती कुमारी लखनऊ शहर में पहली महिला है जो घर पर डिलीवरी करने आती है। अमेरिकी ब्रांड केएफसी भारत में होम डिलीवरी के लिए महिलाओं को मौका दे रही है और पार्वती भारत की पहली केएफसी वुमन डिलीवरी एजेंट बनी हैं।

पार्वती के अनुसार वह 9 से 6 की शिफ्ट में रोजाना 4 से 6 केएफसी की डिलिवरी करती हैं। पार्वती ने बताया कि लोग काफी हैरान हैं कि कैसे कोई लड़की डिलीवरी देने घर आ रही है। पार्वती के अनुसार कई लोग उन्हें चाय और स्नैक्स पर भी बुलाते हैं और पुछते हैं कि आपको यह नौकरी कैसे मिली।
पार्वती पहली केएफसी डिलीवरी वुमन हैं और वो अपने काम को बहुत एंजॉय भी कर रही है। वहीं केएफसी इंडिया के चीफ ऑफीसर के अनुसार ‘लोगों का बहुत अच्छा फीडबैक आ रहा है और अब हम और भी महिलाओं की भर्तियों पर विचार कर रहे हैं’। आपको बता दें कि दक्षिण भारत में कई ई-कॉमर्स कंपनियों ने डिलीवरी के लिए महिलाओं को लगा रखा है। वहीं उत्तर-भारत वुमन डिलीवरी बहुत ही कम देखने को मिलती है। पार्वती के पहली केएफसी वुमन डिलीवरी बनने से कई लड़कियों का हौसला बढ़ेगा और वे इस क्षेत्र में काम करने के लिए आगे आएगी।


——————————————————————————————————-
हमें सभी जिलों में ब्यूरो चीफ, रिपोर्टर और विज्ञापन प्रतिनिधि की जरुरत है संपर्क करे-9918956492

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular