Saturday, May 9, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपाइपलाइन डालने के लिए रास्ता खोदकर छोड़ा, ग्रामीणों का जीवन बना नरक

पाइपलाइन डालने के लिए रास्ता खोदकर छोड़ा, ग्रामीणों का जीवन बना नरक

भरुआ सुमेरपुर। दो वर्ष पूर्व नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदे गए रास्ते का अब तक निर्माण न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव का रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

ग्राम पंचायत मवई जार निवासी रामविजय, राम प्रताप सिंह, जाहिद बेग, लियाकत बेग, शहजाद बेग, मुसाहिद बेग, कमाल खान और फरियाद खान ने बताया कि गांव में जागेश्वर यादव के दरवाजे से लेकर रामेश्वर प्रजापति के घर तक करीब 100 मीटर रास्ता पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था। पाइप डालने के बाद रास्ते को दोबारा नहीं बनाया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और पानी भराव के चलते पूरा मार्ग दलदल बन चुका है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों से निकलने में परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया।

ग्राम पंचायत अधिकारी अनामिका पांडे ने बताया कि नमामि गंगे योजना के अधिकारियों से कई बार रास्ता निर्माण कराने को कहा गया, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया। इसी कारण कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular