Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeपरिषदीय छात्रों की अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन

परिषदीय छात्रों की अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद श्री संतोष कुमार मिश्रा जी के निर्देशन में उन्नयन परिवार द्वारा परिषदीय छात्रो की अन्तर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र मलिहाबाद पर किया गया जिसमे मलिहाबाद के परिषदीय स्कूल की 11 न्याय पंचायत स्कूल की टीमो ने प्रतिभाग किया जिसमे प्रथम स्थान  सहिलामऊ न्याय पंचायत द्वतीय स्थान पर कसमंडी खुर्द न्याय पंचायत तृतीय स्थान पर ज़िन्दौर न्याय पंचायत रहा। बच्चों के जज्बे को देखते हुए मौजूद अभिभावक और अध्यापको ने बच्चो का हौशला अफजाई किया।

कार्यक्रम का सञ्चालन उन्नयन परिवार के प्रकाश तिवारी,पारुल,कल्पना,अनीशा सिंह एवं मुकुल पाण्डेय ने किया। निर्णायक मंडल में अमिता गुप्ता एवं दिनेश चौधरी रहे। कार्यक्रम में हादी हसन,विमला चंद्रा सर्वेश शुक्ल,सत्यप्रकाश,बीडी सिंह काकोरी से शकील अहमद,अब्दुल रउफ, क़मरुस्सलाम तथा सभी एनपीआरसी तथा शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया पुरस्कार खंड शिक्षा अधिकारी और प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव एवं मंत्री फहीम बेग के द्वारा किया गया।

पंचदेव यादव की रिपोर्ट—————


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular