पत्नी की प्रताड़ना से परेशान, पति ने दी तहरीर, पुलिस ने मामला पारिवारिक न्यायालय का बताकर पल्ला झाड़ा।
पीजीआई के एल्डिको उद्यान 2रायबरेली रोड का मामला।
लखनऊ।पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के एल्डिको उद्यान 2आश्रय में रहने वाले सेतु निगम के कर्मचारी ने, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान हो कर स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला पारिवारिक न्यायालय का बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया, पीड़ित व्यक्ति न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, पीड़ित का आरोप है कि पत्नी उसे झूठे आरोप लगा कर जेल भेजने की धमकी देती है।
मिली जानकारी के मुताविक, सुरेश कुमार, अपने परिवार के साथ ए /370आश्रय एल्डिको 2 रायबरेली रोड में रहते हैं, और सेतु निगम में नौकरी करते है,इन्होंने बताया कि, पिछले 13 वर्षों से इनकी पोस्टिंग गैर जनपद में थी, परिवार एल्डिको में ही रहता था, अब बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए तबादला लखनऊ मुख्यालय करा लिया है, इनका आरोप है कि इनकी धर्म पत्नी बिना किसी सूचना के घर से चली जाती हैं, वापस आने पर अगर जानकारी मांगो तो मारने की धमकी देती हैं, और कहती हैं कि झूठे आरोप लगा कर जेल भिजवा दूँगी,
पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर उसे काफी समझाया,बच्चों की दुहाई दी,लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं है।

सब जगह लगाई न्याय की गुहार –
पीड़ित ने बताया कि इस मामले को स्थानीय पुलिस चौकी,महिला थाना,व एसएसपी कार्यालय तक न्याय की गुहार लगायी, लेकिन पत्नी कहीं भी उपस्थित नहीं हुई। मुझे उससे खतरा है, कभी भी झूठे आरोप में जेल भेज सकती है।जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।
इस बारे में जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय से जानकारी चाही तो उनका कहना था कि ऐसा मामला बुधवार को सामने आया था, लेकिन पारिवारिक न्यायालय का मामला होने के कारण उसे वहीं जाने की सलाह दी है।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





