पंडित अर्जुन मिश्रा की पुण्यतिथि पर होंगे दो दिवसीय आयोजन

0
338

join us-9918956492————–
पंडित अर्जुन मिश्रा की पुण्यतिथि पर होंगे दो दिवसीय आयोजन
22 अक्टूबर को ड्योढ़ी में होगा बुद्धिजीवियों का जमावड़ा
23 अक्टूबर को एसएनए गोमती नगर में होगा कथक की यात्रा का सांस्कृतिक आयोजन
विदेशी कलाकारों से कथक का होगा प्रदर्शन

लखनऊ।कत्थक के महागुरु पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज के परम शिष्य कथा लखनऊ घराना को कत्थक की अंतर्राष्ट्रीय बुलंदियों तक पहुंचाने वाले महान कथक कलाकार गुरु तथा कोरियोग्राफर पंडित अर्जुन मिश्रा की पुण्यतिथि पर 2 दिन तक होंगे कत्थक के सांस्कृतिक आयोजन,यह जानकारी पंडित अर्जुन मिश्रा के पुत्र तथा यूपी के एकमात्र उस्ताद बिस्मिल्लाह खा युवा अवार्डी एवं एवं अर्जुन अनुज मिश्रा डांस कंपनी के अध्यक्ष एवं कत्थक गुरु पंडित अनुज मिश्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।इस अवसर पर सुश्री रामेश्वरी मिश्रा जो पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की बहन है उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को पंडित अर्जुन मिश्रा की पुण्यतिथि पर कत्थक अकादमी (कत्थक ड्योढ़ी निशातगंज सातवीं गली)में श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें शहर के वरिष्ठ बुद्धिजीवी आलोचक कलाप्रेमी भाग लेंगे इसके साथ ही 23 अक्टूबर को एसएनए गोमती नगर में कथक को जमीं से आसमां तक बुलंदी पर ले जाने का भव्य की यात्रा का आयोजन होगा जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के कलाकार सहित विदेशी कलाकार भी भाग लेंगे जिनमें मुख्य है स्विट्जरलैंड से प्रिसिला ब्रुल्हार्ट,फिनलैंड से हन्नाह मनीला,स्पेन से नूरिया काबो तथा मुंबई से तबला वादक पंडित काली नाथ मिश्रा आदि मुख्य हैं 23 अक्टूबर के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी तथा यूपी के संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी मौजूद रहेंगे। डांस कंपनी में ही सदस्य दुर्गेश पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लखनऊ घराना कथक के कम होते महत्व को पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here