Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeन्याय के लिए अपनाया यह रास्ता

न्याय के लिए अपनाया यह रास्ता

join us-9918956492———————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————— 
काकोरी में बच्ची के साथ हुए बलात्कार में दर्दनाक मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी व न्याय की मांग करते हुए चेतना फाउंडेशन ने क्षेत्राधिकारी स्तर पर जांच की मांग की।
प्रदेश के राजधानी लखनऊ के दुबग्गा मंडी में लेबर का काम करने करने वाले माता-पिता की बच्ची के साथ पिछले महीने दुष्कर्म करके उसको ज़िंदा जला दिया गया। 
बच्ची के माता-पिता दोनों लेबर मंडी में काम करते हैं। तथा उनकी 8 साल की बेटी अनामिका घर पर अकेली रहती है। घटना के दिन भी बच्ची के माता-पिता काम पर गे हुए थे , और बच्ची को अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाला युवक अनुज पुत्र ननकू अपने महिला मित्र सुनैना के साथ घर मे घुस गया तथा बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची जब शोर मचाने लगी तब घर मे रखा मिट्टी का तेल उसपर डाल दिये। बच्ची के मंडी की तरफ भागने पर रास्ते मे ही सुनैना ने उसे पकड़ लिया , और उसपर आग लगा दी। राहगीरों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 
दुर्गागंज, काकोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के उपरांत भी अभी तक नामजद अभियुक्त को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही अभी तक कोई कार्यवाही की गई। अभियुक्त तथा उसकी माँ के द्वारा बच्ची के माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
 लखनऊ  हजरतगंज के गांधी प्रतिमा पर चेतना फाउंडेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।
 जिसमें चेतना फाउंडेशन की अध्यक्षा चेतना पांडेय जी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि एस०ओ० के द्वारा कोई कार्रवाई न करके ये सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है। चेतना पांडेय ने ऐसे लापरवाह एस०ओ० को सस्पेंड कर सी०ओ० स्तर के अधिकारी से जाँच करवाकर कार्रवाई की माँग की। उन्होंने कहा कि कार्रवाई न होने पर लखनऊ के अन्य सामाजिक संगठनों को लेकर काकोरी थाने पर भूख हड़ताल पर बैठा जाएगा।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular