join us-9918956492————-
नेहरू युवा केन्द्र द्वारा निकली गई जागरूकता रैली

नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ जिला युवा समन्वयक शमीम हाशमी के निर्देशन में लखनऊ में चल रहा राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवको के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजक नेहरू युवा केन्द्र संगठन लखनऊ के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 ए0ए0 फारूकी जिला युवा समन्वयक सीतापुर द्वारा किया जा रहा है।जो कि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ।

इसी दौरान युवा मंडल भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 जनपद बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, इलाहाबाद, फतेहपुर, बरेली, आजमगढ़, फैजाबाद, प्रतापगढ़, गौतमबुद्ध नगर, के लगभग 35 लोग नेहरू युवा क्लब मुजासा पहुंचकर नेहरू युवा क्लब के समस्त दस्तावेजों कार्यक्रमों के विषय मे विस्तृत जानकारी प्राप्त की। युवा मंडल गठन एवं कार्यों के विषय मे जाना। इसी क्रम में युवाओं द्वारा गांव में स्वच्छता रैली भी निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों को घर मे शौचालय बनवाने व प्रयोग एवं साफ सफाई संबंधी नारे भी लगाए। मच्छर मख्खी कीट पतंग बीमारी है इनके संग खुली जगह में शौच न जाये घर घर शौचालय बनवाये। कार्यक्रम में युवा मंडल अध्यक्ष आनंद कमार अवस्थी, जागरण पत्रकार आशीष पांडेय, व्यवस्थापक पूर्व NYC बृजेश कुमार, NYV महेंद्र कुमार, सुमित पांडेय, मलिहाबाद, NYC हरिशंकर द्विवेदी, NYC पंकज कुमार पंचदेव यादव(पत्रकार) व प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह राज्य प्रशिक्षक नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ, युवा मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट———————–
https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE





