Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeनेत्र दानियों की नगरी कृष्णा नगर से 125 वा नेत्रदान संपन्न

नेत्र दानियों की नगरी कृष्णा नगर से 125 वा नेत्रदान संपन्न

नेत्र दानियों की नगरी कृष्णा नगर से 125 वा नेत्रदान संपन्न
– स्वर्गीय सरोजिनी भाटिया के नेत्रों से 2 का जीवन होगा रोशन
कानपुर महानगर। कानपुर शहर के नेत्रदान प्रेरक एवं पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की कृष्णा नगर के ब्लॉक नंबर 9 /61 निवासी 74 वर्षीय श्रीमती सरोजिनी भाटिया पत्नी श्री गोपालदास भाटिया का निधन मध्य रात्रि को हो गया था।
मृतका स्वर्गीय सरोजिनी भाटिया ने संकल्प किया था  की मरणोपरांत  उनके नेत्र  दान कर दिए जाएं।
स्वर्गीय सरोजिनी के पुत्र एवं व्यवसायी श्री संजय भाटिया ने अपनी स्वर्गीय माता जी की इच्छा के अनुसार नेत्रदान की  मंशा जाहिर की तथा पूर्व पार्षद एवं नेत्रदान प्रेरक  मदनलाल भाटिया से संपर्क किया।
पूर्व पार्षद की सूचना पर कानपुर शहर के प्रसिद्ध एवं    वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक
डॉक्टर महमूद रहमानी की टीम के डॉक्टर नियाज अहमद एवं श्री तनवीर  अहमद ने मृतका स्वर्गीय श्रीमती सरोजिनी भाटिया के दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर लिए।
जिससे दो जरूरतमंद  दृष्टिहीन लोगों का जीवन रोशन होगा।
पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उनके क्षेत्र कृष्णा नगर से 125 वा नेत्रदान है। जिससे अब तक 250 लोगों का जीवन रोशन हो चुका है। कानपुर का कृष्णा नगर पूरे देश में सबसे अधिक नेत्रदान करने वाली बस्ती के रूप में कृष्णा नगर का नाम आज कानपुर शहर में जाना जाना  जाता है।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular