Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeनहर में पानी न आया तो भुखमरी की कगार में पहुँच जायेगा...

नहर में पानी न आया तो भुखमरी की कगार में पहुँच जायेगा किसान                       

JOIN US-9918956492————————————————
नहर में पानी न आया तो भुखमरी की कगार में पहुँच जायेगा किसान
मोहनलालगंज।जब गेहूं की खड़ी फसल को  पानी की जरूरत है तो पिछले एक महीने से निगोहा से गुजरी शारदा सहायक में पानी ही नहीं छोड़ा जा रहा है।जिसके चलते नहर के सहारे सिचाई करने वाले सैकड़ो किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
किसानों ने कहा यदि जल्द ही नहर में पानी नही छोड़ा गया तो तैयार खड़ी फसल चौपट हो जायेगी और उनका परिवार भुखमरी की कगार पर पहुच जायेगा।दखिना के किसान अनमोल, रामस्वरूप, शिवप्रसाद, गंगाप्रसाद, दीपू बाजपेयी ने बताया कि शारदा सहायक नहर दखिना, पुरहिया, नदौली, सुदौली, बीरसिंहपुर, नया खेडा सहित तीन दर्जन गांव से गुजर कर जाती है।जिससे करीब पांच सौ से अधिक के किसानों को इस नहर से पानी मिलता चला आ रहा है।और इस बार नहर में पानी आने के चलते नहर के किनारे के किसानों ने गेंहू की फसल अपने खेतों में तैयार की और अब पिछले एक माह से नहर में पानी नही छोड़ा गया है।जिसके चलते गेंहू की खड़ी फसल सुख रही है।इसको लेकर किसानो ने कहाकि यदि जल्द ही नहर में पानी नही छोड़ा गया तो उनकी खड़ी फसल चौपट हो जायेगी।वही विभागीय अधिकारियों ने बताया कि चिनहट में सीपेज की वजह से काम चल रहा है।जल्द ही ठीक होने पर नहर में पानी छोड़ा जायेगा।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट————————–
——————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular