नये साल की शाम इतने शराबियो पर हुआ मुकदमा दर्ज

0
365
JOIN US-9918956492——————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े————————————– 
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में नए साल की शाम पर पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 200 से ज्यादा उत्पातियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी चालकों को शराब पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर हिरासत में लिया गया है.

औद्योगिक केंद्र कानपुर में सबसे ज्यादा 70 लोगों को हिरासत में लिया गया तो वहीं राज्य की राजधानी लखनऊ में 50 लोग पकड़े गए हैं. हिरासत में लिए गए अधिकतर लोग पार्टियों से वापस लौट रहे थे, जहां बड़े ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी करके सांस विश्लेषक के जरिए उन्हें पकड़ कर हिरासत में ले लिया.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) आनंद सिंह की तरफ से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि शराब पीकर वाहन चलाने को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नए साल की पूर्व संध्या पर सिंह ने जिला पुलिस प्रमुखों को दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था.

कानपुर के लाजपतनगर में देर रात एक स्थानीय भोजनालय के बाहर उत्पात मचा रहे एक समूह को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा. उनमें से अधिकतर नशे में थे और वे शराब व खाने के लिए रेस्तरां का गेट तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, जबकि रेस्तरां पहले से ही भरा हुआ था.

बताते चलें कि इस साल के आखिरी दिन शराब पीकर वाहन चलाने को सचेत करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर के जरिए एक अनोखा और दिलचस्प जागरुकता अभियान चलाया था. इस सोशल मीडिया कैंपेन में फिल्म दबंग में सलमान खान के उस डॉयलॉग का इस्तेमाल किया गया था.

इसमें लिखा गया था, ‘स्वागत नहीं करोगे 2018 का? लेकिन जरा संभल के…’ जाहिर है कि आप सभी नए साल का जश्न मनाएं, पूरा आनंद उठाएं, लेकिन शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं. एक अन्य कैंपेन में यूपी पुलिस ने तीन गाड़ियां का फोटो अपलोड किया था. इनमें एबुलेंस, टैक्सी और पुलिस वैन शामिल था.

इसमें नीचे लिखे मैसेज में पूछा गया था, ‘आज आपको घर लेकर कौन जाएगा?’ इससे संदेश से साफ है कि यदि आप शराब पीकर वाहन चलाएंगे तो अस्पताल जाएंगे या फिर पुलिस की गाड़ी में जेल, लेकिन अगर बिना शराब पीए चलेंगे तो टैक्सी या अपनी कार से जा सकते हैं. इस साल पुलिस काफी सख्त रही है

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here