Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarनगर व ग्रामीण क्षेत्रों के कब्रिस्तान रहे गुलज़ार इबादतों का रात भर...

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के कब्रिस्तान रहे गुलज़ार इबादतों का रात भर चला सिलसिला

जलालपुर अम्बेडकरनगर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शब-ए-बरात का पर्व पूरी अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर कब्रिस्तानों, दरगाहों और मस्जिदों में इबादत का सिलसिला लगातार जारी है। बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ कब्रिस्तानों में पहुंचकर कुरआन की तिलावत कर रहे हैं और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी जा रही हैं।

शाम ढलते ही नगर के रौज़ा-ए-हज़रत क़ासिम, रुहाबाद, उस्मानपुर, जाफराबाद, नगपुर, मालीपुर सहित अन्य कब्रिस्तानों में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी हुई है। दिवंगत परिजनों को याद कर लोग भावुक नजर आ रहे हैं और उनकी मग़फिरत के लिए दुआएं की जा रही हैं।

इधर शिया समुदाय की ओर से 12वें इमाम हज़रत इमाम-ए-ज़माना (अ.स.) के जन्मदिवस के मौके पर खुशियां मनाने का सिलसिला भी जारी है। जाफराबाद स्थित मरहूम हाजी अमजद सेठ के इमामबाड़े में रात्रि के समय ज़श्न-ए-क़ायम का कार्यक्रम चल रहा है, जहां स्थानीय शायरों द्वारा कलाम पेश किया जा रहा है और बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद हैं।

शब-ए-बरात के मौके पर घरों में हलुआ बनाया जा रहा है, जिसका बच्चे और बुज़ुर्ग आनंद ले रहे हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों—लखनिया, दाउदपुर, मछली गांव, मोहम्मदपुर सहित आसपास के गांवों में भी इबादत और दुआओं का सिलसिला जारी है। माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular