
भारतीय जनता पार्टी के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी)के अंतर्गत चयनित हुए लाभार्थियों को पारदर्शिता बरतते हुए। खुले मंच से नगर पँचायत अध्यक्ष असमत आरा खान के प्रतिनिधि व पुत्र अहसन अज़ीज़ खान की मौजूदगी में कार्यालय में बांटे गए जिसमें श्री खान ने बताया कि पात्रों को 2.50लाख की रकम विभिन्न शर्तो के साथ मिलेगी जिसमें पूरे आवास का क्षेत्रफल न्यूनतम 21 वर्ग मी. से 30 वर्ग मी. की कार्पेट एरिया पर होना अनिवार्य है जिसमे तकनीकी सहायता प्रदान करने हेतु‛स्नो फाउंटेन लखनऊ’कन्सलटेन्ट का चयन किया गया है और प्लिंथ लेवल पूर्ण करने के पश्चात 1 लाख की राशि प्रथम क़िस्त के तौर पर छत निर्माण पूर्ण होने पर 1 लाख की राशि द्वतीय क़िस्त के तौर पर और आवास पूर्ण होने पर 50 हजार की राशि तृतीय क़िस्त के तौर पर मिलेगी।
ईओ संध्या मिश्रा ने बताया कि कुल 329 आवास स्वीकृत हुए है जिसमें 239 पात्रों के स्वीकृत पत्र दे दिए गए हैं बचे हुए लोगों को भी जल्द से जल्द पत्र दे दिए जाएंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o





