Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeनगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा खान ने निःशुल्क शिविर का किया उद्धघाटन

नगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा खान ने निःशुल्क शिविर का किया उद्धघाटन

नगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा खान ने निःशुल्क शिविर का किया उद्धघाटन

सौजन्य से 50 रोगियों की मुफ्त जांच एवं पंजीकरण 1032 रोगियों का निशुल्क दवा वितरण की गई।

मलिहाबाद लखनऊ।राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद के होम्योपैथिक चिकित्सालय में ‛आयुष आपके द्वार’योजना के तहत निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगा जिसका नगर पँचायत अध्यक्ष ने उद्घाटन किया जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित स्टाफ और गणमान्य लोग मौजूद थे।
राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में लगे ‛आयुष आपके द्वार’में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष असमत आरा खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अहसन अज़ीज़ खान ने कहा कि इस तरह के शिविर आयोजित होते रहने चाहिए जिससे गरीबों को आसानी से मुफ्त इलाज हो सके तथा लोगों को होम्योपैथी इलाज के लिए जागरूक किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा संजय कुमार ने कहा कि सरकार होम्योपैथी एवं आयुष पद्दतियों के माध्यम से जन जन तक सहज,सरल और सस्ता इलाज पहुँचाने के लिए कृत संकल्प है इस दौरान अध्यक्ष ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रशस्ति पत्र भी दिया।
डॉ संजय कुमार ने यह बताया कि सीएचसी मलिहाबाद के सौजन्य से 50 रोगियों की मुफ्त जाँच व पंजीकृत 1032 रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की गई। वीके विमल,निदेशक डा चन्द्रगोपाल पाण्डेय जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी एवं,वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा बीएन तिवारी तथा डा ममता सचान सहित शिविर में मौजूद रहें।

पंचदेव यादव की रिपोर्ट


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular