join us-9918956492———————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर होमगार्डो की तैनाती को लेकर डी०जी०एम० डॉ सूर्य कुमार लखनऊ के उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स मुख्यालय में प्रेसवार्ता की प्रेसवार्ता म में उन्होंने बताया की नगर निकाय निर्वाचन चुनाव के अवसर पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए शासन स्तर पर विचार विमर्श के उपरान्त पुलिस महानिदेशक ,उत्तर प्रदेश द्वारा ड्यूटी पर लगाए जाने वाले होमगार्ड्स स्वयंसेवक की संख्या निर्धारित की गई है ,जिसके परिपेक्षय में होमगार्ड्स मुख्यालय द्वारा प्रथम चरण के चुनाव के लिए 43560 , व्दितीय चरण के चुनाव के लिए 44481 एवं तृतीय चरण के लिए 39656 होमगार्ड्स स्वयंसेवको को पुलिस बल के साथ ड्यूटी पर नियोजित किये जाने के आदेश समस्त जिलों के प्रभारी जिला कमांडेंट ,होमगार्ड्स को पारित किये गए है।

इन तीनो चरण में क्रमशः 4827,5479तथा 4710 सशस्त्र होमगार्ड्स को तथा अवशेष निशस्त्र होमगार्ड्स को ड्यूटी पर नियोजित किया जायेगा। जिला प्रभारियों को कड़े निर्देश दिये गए है की सशत्र डियूटियो पर उन्ही होमगार्ड स्वयंसेवको को तैनात किया जाये जो शस्त्र प्रशिक्षित हो अथवा उनके द्वारा विगत वर्षो में फायरिंग का अभ्यास कराया गया हो। नगर निकाय निर्वाचन में अंतर्जनपदीय होमगार्डो को संचारित किये जाने का भी निर्णय लिया गया है जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 16541,दितीय चरण में 19888 तथा तृतीय चरण में 14139 होमगार्डो का अंतर्जनपदीय प्रतिस्थापना किया जायेगा। इन होमगार्डो को आने जाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रथम चरण में 365, द्वितीय चरण में 443 तथा तृतीय चरण में 313 बसे उपलब्ध करायी जायेगी। प्रत्येक बीएस में 45 होमगार्डो को बैठाकर चुनाव ड्यूटी पर आने की संख्या निर्धारित की गयी है।

होमगार्डो की सुविधाओं को लेकर आगे बताया की चुना अवधि में होमगार्डो के ठहरने की व्यवस्था जिला/तहसील मुख्यालय पर पुलिस लाइन अथवा समीप के किसी स्कूल/कॉलेज में की जाएगी जहां पर पानी ,बिजली ,शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने व्यवस्था समस्त जिला प्रभारियों द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। ड्यूटी पर बीमार अथवा घायल होने वाले जवानो की चिकित्सा व्यवस्था पुलिस अस्पतालों में कराये जाने एवं गम्भीर स्थितियों में उन्हें जिला चिकित्सालय में भी उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी।
सतीश संगम की रिपोर्ट—————-
————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





