JOIN US-9918956492———————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————-
12:30 के बाद बजा डीजे तो सीज होगा आयोजन
नए साल की मस्ती पड़ सकती है महंगी
डीएम ने नए साल पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये बैठक की
राजधानी लखनऊ |नए वर्ष पर कानून के दायरे में रह कर अपनी खुशियां मनानी होगी। अति उत्साह, जोश व अत्याधिक मौजमस्ती , रंग में भंग डाल सकती है। सार्वजनिक रूप से शराब पीना व डीजे बजाना महंगा पड़ सकता है। नव वर्ष की रात में 12.30 के बाद क्लब, होटल, रिजाल्ट, रेस्टोरेंट व सार्वजनिक कार्यक्रमों में अगर हंगामा हुआ या डीजे बजा तो उसे सीज किया जा सकता है। वहीं आयोजकों को कानूनी पचड़ा भी झेलना पड़ सकता है।
नए वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक की। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि नए वर्ष की रात में कोई भी व्यक्ति खुले में डीजे या लाउडस्पीकर नहीं बजा सकता है। किसी को भी सार्वजनिक स्थान पर शराब या बियर पीने की मनाही है। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठा कर चलने पर तुरंत चालान किया जाएगा। बैठक के दौरान उन्होंने पुलिस से हुडदंग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चेन स्नेचिंग जैसी घाटनाओं को रोका जाए। पुलिस और मजिस्ट्रेट रात में भ्रमण पर रहे। सड़क पर बैरियर लगाए जाएं। डायल 100 वाले पुलिस के वाहन तैयार रहें। उन्होंने कहा कि नए वर्ष पर रात 12.30 के बाद डीजे बजने पर उस कार्यक्रम को सीज कर दिया जाएगा।
हटाया जाए अतिक्रमण
जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी दिवस व लखनऊ महोत्सव का 24 से शुरू होने की दशा में पुलिस विशेष सतर्कता बरते। ग्लोबल इंवेस्टर समिट व 21 व 22 को हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की कान्फेंस को देखते हुए रोड पर से अतिक्रमण हटाया जाए। रोड किनारे ठेले खोमचों को मुख्य मार्गो से दूसरी जगह सिफ्ट किया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए। पुलिस की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।
सादे कपड़ों में भी पुलिस रहेगी
बैठक में मौजूद रहे एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि 31 दिसम्बर की रात सड़कों पर पुलिस की कुछ टीमें सादे कपड़ों में भी रहेंगी। ये लोग सभी पर निगाह रखेगी। महिला पुलिस भी पर्याप्त संख्या में रहेगी।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read