जौनपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के भकड़ी गांव में गुरुवार की शाम को निकले सैय्यद बाबा के जुलूस के दौरान रास्ता जाम को लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट पत्थर लाठी डंडे चले जिसमें सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने मामले को शांत कराया। सीओ सदर विनय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस लाइन से भी फोर्स बुला ली गई है। मौके पर तनावपूर्ण शांति है।

भकड़ी गांव की अल्पसंख्यक बस्ती के लोग हर साल की तरह इस साल भी सैय्यद बाबा का जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस गांव में भ्रमण करते मजार की तरफ बढ़ रहा था। मुख्य मार्ग पर लोग पहुंचे थे तभी सड़ेरी गांव का युवक बाइक लेकर आ गया। रास्ता खाली करने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि ईंट पत्थर चलने लगे। एक तरफ से नौसाद (24), इफ्तेखार (35), इबरार (42) मो, सलीम (68) तथा दूसरी तरफ से सड़ेरी निवासी सतीश यादव (35), उज्ज्वल कुमार (21) और रवींद्र गौड़ 24) घायल हो गए। सभी का उपचार पीएचसी बक्शा में कराया गया। दोनों तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। इस संबंध में सीओ सदर विनय द्विवेदी का कहना है कि मारपीट हुई थी। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





