JOIN US-9918956492————————————————
दो पक्षों मे मामूली विवाद मे चले जमकर ईट पत्थर कई हुए घायल
साम्प्रदायिक तनाव की अफवाह पर, हलकान रही पुलिस,एसपी नार्थ भी मौके पर पहुंचे

मोहनलालगंज।पीजीआई थाना क्षेत्र मे बीते रविवार की देर रात दो पक्षों में मामूली बात को लेकर आपस मे जमकर हंगामा हुआ और ईंट गुम्मा चले अपने को कमजोर पड़ता देख एक पक्ष ने फोन कर दोस्तों को बुला लिया, हंगामा बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सांप्रदायिक तनाव होने की सूचना दे दी,जिससे पीजीआई पुलिस हलाकान रही,और एसपी नार्थ अनुराग वत्स भी मौके पर पहुंचे।हालांकि उसके पहले ही चौकी प्रभारी तेलीबाग ने मामले को संभाला,पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए ,मुख्य आरोपी सहित ग्यारह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कर,मुख्य आरोपी युवक ,व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बाकी की तलाश जारी है।मिली सूचना के अनुसार मलखान अली, कुम्हार मंडी तेलीबाग में रहते हैं।इन्होंने बताया कि सुनील कुमार गुप्ता उर्फ चिकना निवासी गल्ला मंडी तेलीबाग ने कुछ दिन पहले मेरी बहन सुलेखा से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन अब वह छोटी बहन से भी फोन पर बात करता है,जिसको कई बार मना किया ,लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है।इसी बात को लेकर रविवार शाम करीब दस बजे वह मेरे घर पर आकर गाली गलौच करने लगा,विरोध करने पर घर की औरतों को भी मारा,जिसमें काफी चोटें आईं हैं घर वालों ने जब सुनील को दबाव में लिया,अपने को कमजोर पड़ता देख उसने दोस्तों को फोन कर बुला लिया, जिससे हंगामा बढ़ गया।सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे तेलीबाग चौकी प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने हंगामा कर रहे लोगों को ललकारा जिससे भगदड़ मच गयी, पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील,व उसके दो साथियों इस्लाम,व साहबान अली निवासी कुम्हार मंडी को गिरफ्तार कर लिया।
इसी हंगामे को देखते हुए,व दोनों सम्प्रदाय के लोगों के शामिल होने के आधार पर, किसी ने पुलिस को सांप्रदायिक तनाव की सूचना देदी ,जिससे मौके पर एसपी उत्तरी अनुराग वत्स,व कई थानों की पुलिस पहुंच गई पुलिस के मुताविक सभी आरोपी तेलीबाग के ही है जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————————–
—————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





