Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeदो जालसाजों ने नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये युवक...

दो जालसाजों ने नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये युवक से ठगे मुकदमा दर्ज

दो जालसाजों ने नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये युवक से ठगे मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो जालसाजो ने पीजीआई के एक युवक से दो साल पहले सात लाख रूपये ठग लिये और जालसाजी का युवक को जब पता चला तो युवक ने मोहनलालगंज कोतवाली मे पकडकर आया। जहां लिखित सुलहनामा कर पैसा देने की बात कही और जब समय पर पैसा नही दिया तो पीडित ने गुरूवार को मोहनलालगंज कोतवाली मे जालसाजो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वही पुलिस अरोपियो की तलाश कर रही है।पीजीआई के करूणा शकर त्रिपाठी ने बताया कि पुरसेनी के सतीश रावत व माधवखेडा के ओमप्रकाश ने दो साल पहले दो किस्तो मे साढे सात लाख रूपये लिये इसके बाद जब युवक को जालसाजी की जानकारी हुयी तो पीडित ने मोहनलालगंज कोतवाली पर शिकायत की इस पर पुलिस आरोपी को पकडकर लायी। जहां पर आरोपी ने दस रूपये के स्टाम्प लिखकर दिया कि आठ माह के भीतर पैसा वापस कर देगे पर समय पर पैसा न मिलने पर पीडित ने गुरूवार को मोहनलालगंज कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular