दहेज लोभी पति पत्नी का गर्भपात कराकर प्रेमिका संग फरार, सीओ से न्याय की गुहार
दहेज की मांग न पूरी होने पर दहेज लोभियों ने दवा खिलाकर बहू का गर्भपात कराकर घर से भगा दिया।और बाद में पति खुद अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया।पीड़ित पत्नी ने पूरे मामले की गुहार नगराम पुलिस से लगाई तो पुलिस ने उसे टरका दिया।जिसके बाद शुक्रवार को पीड़ित पत्नी मोहनलालगंज सीओ से न्याय की गुहार लगायी है।जिस पर सीओ ने नगराम पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए है।

रायबरेली इसिया की रहने वाली शालू का विवाह 4 मई 2017 को करोरवा नगराम के अजीत के साथ हुआ था। शालू ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति और सास दहेज कम देने की बात को लेकर ताने मारने लगी थी। और मांग न पूरी होने पर पति और सास ने दवा खिलाकर गर्भपात कराकर किसी को बताने पर छोड़ देने की धमकी देने लगे।और कुछ दिन बीतने के बाद पति ने घर से भगा दिया।इसी बीच अपनी प्रेमिका को लेकर भाग गया।पीड़िता का आरोप है कि जब पूरे मामले की शिकायत लेकर जब नगराम थाने गई वहा सुनवाई न होने पर शुक्रवार को सीओ मोहनलालगंज से पूरे मामले की शिकायत की जिस पर सीओ ने नगराम पुलिस को फटकार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





