तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर तीन लोग घायल
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मदापुर चौराहे के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने रायबरेली की तरफ से आ रही कार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के परखच्चे उड़ गये कार चालक सहित दो लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन घायलों के उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनलालगंज भेजा एक्सीडेंट देखने वालों का तांता लग गया फिर पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को बड़ी मुश्किल से हटाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायबरेली के रहने वाले सोनू सिंह अपने साथी गुंजन व रोहित के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे ।मदापुर मोड़ पर एक ट्रक ने इनकी कर में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे कार सवार तीन लोग गभीर रूप से घायल हो गए ।

घटना के बाद ट्रक चालक हाइवे पर ही ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला । स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने गभीर रूप से घायल सोनू सिंह को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा ।जहां से उसे ट्रामा रिफर कर दिया गया जबकि अन्य दो घायल उपचार कराकर रायबरेली की ओर चले गए। घटना के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही । पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें





