Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeतीन डिप्टी एसपी को सरकार जल्द ही करने जा रही रिटायर

तीन डिप्टी एसपी को सरकार जल्द ही करने जा रही रिटायर

join us-9918956492———–

अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े 

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विभिन्न विभागों में 50 वर्ष से ऊपर के निकम्मे अफसरों, कर्मचरियों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जा रहा है. अभी तक प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा अधिकारी सेवानिवृत्त किये जा चुके हैं.

इसी क्रम में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के 3 पीपीएस अफसरों पर भी गाज गिरने जा रही है. बताया जा रहा है कि इन तीन डिप्टी एसपी को सरकार जल्द ही रिटायर करने जा रही है. इनमें डिप्टी एसपी केश करन सिंह, कमल यादव और श्योराज सिंह के नाम प्रमुख हैं.

बता दें कि यूपी सरकार ने इसी क्रम में अब आईएएस अफसरों की स्क्रीनिंग के लिए एक कमेटी बना दी है. ये कमेटी ऐसे अफसरों की खोज करेगी, जो 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं और काम में ढीले हैं. इसमें सर्विस बुक में एडवर्स इंट्री से लेकर तमाम चीजों पर गौर किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश में कुल 621 आईएएस अफसर हैं. कमेटी 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के आईएएस अफसरों की एसीआर के आधार पर स्क्रीनिंग करेगी. सरकार द्वारा बनाई गई इस कमेटी की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार करेंगे.

वहीं अनु बधावन (उत्तराखंड कैडर के आईएएस), सुरेश चंद्रा (प्रमुख सचिव, सिंचाई), दीपक त्रिवेदी (अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति/कार्मिक), प्रवीर कुमार (अध्यक्ष, राजस्व परिषद) बतौर सदस्य होंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=ij2i2REOvGo&t=27s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular