जिला जज तथा जिला मजिस्ट्रेट की नाक के नीचे उड रही कानून की धज्जियां
कानपुर महानगर। यह विषय अत्यन्त हास्यप्रद है कि कानपुर कचहरी में चारो तरफ कानून व्यवस्था की खिल्यिां उडती दिख रही है। कचहरी के चारो ओर अवैध रूप से स्टैण्ड संचालित है जो कि बिना किसी नियम के अनवरत रूप से संचालित हो रहे है। इस अपराध पर सबककी निगाह रोजाना पडती है लेकिन कोई भी एतराज नही करता, क्योंकि स्टैण्ड संचालक मार-पीट पर उतारू हो जाते है।

इतना ही नही कचेहरी के चारो ओर चाय, पकौडा तथा अन्य खाने-पीने के सामन की दुकाने है और इन दुकानों पर ख्ुालेआम घरेलू गैस सिलेण्डरों का प्रयोग किया जा रहा है, इस पर प्रशासन द्वारा निगाह नही डाली जा रही। भीड-भाड भरे इलाके में बिना मानको के छोटी सी जगहो पर सिलेण्डर का उपयोग कितना सुरक्षित है या असुरक्षित यह कहा नही जा सकता लेकिन यदि कोई हादसा होता है तो क्या प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा। वहीं स्वास्य विभाग की भी लापरवाही सामने है। कचेहरी में रोजाना हजारो लोगो का आवागमन है और यहां खाने-पीने के सामान का भी कोई मानक नही है। गंदगी के बीच खाद सामग्री तैयार की जाती है। भूखे-प्यासे लोग इन्हे खाकर अपनी भूख मिटाते है तो ख्ुाले कटे फल संक्रमण को दावत दे रहे है, इन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई अभियान नही चलाया जा रहा है। यहीं नही यहां पर दुकानो में तौल के लिए पुरानी तरजू का प्रयोग किया जा रहा है, जिनपर खरीद के बाद से कोई भी रिन्यूवल नही हुआ है तो कहा जा सकता है कि यहां घटतौली भी चरम पर है। कचहरी की मुख्य सडक पर स्टाम्प वेण्डर सकड पर ही अपनी दुकाने लगाकर बैठे है, जबकि उनके प्रार्थना पत्र में स्थान कचहरी के अन्दर का दर्शाया गया है। इस भ्रष्टाचार की भी कोई सुनवाई नही है, जबकि जिला जज और जिलाधिकारी इसी रास्ते से रोजाना गुजरते है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





