join us-9918956492——————
उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा गांव में बीते शनिवार को दो पक्षो में जमकर गोलियां चलाई गई…इस वारदात में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई..वही दूसरी तरफ दर्जनों लोग बुरी तरह घायल हो गए… घटना एक पेट्रोलपंप की बाउंड्री बनाने को लेकर पेट्रोलपंप मालिक व ग्रामीणों के बीच हुआ था…

रुद्रपुर मार्ग पर सरौरा गांव के सामने हनुमान मंदिर के बगल में एक पेट्रोलपंप के लिए बीते शनिवार को बाउंड्री का निर्माण कार्य चल रहा था…गांव के लोग इस दीवार को मंदिर की जमीन पर कब्ज़ा कर बात विवाद शुरू कर दिया गया…बात विवाद बढ़ता देख गांव के सैकड़ो लोग वहां पर पहुंच गए… और मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य को रोक दिए.. इस बात को लेकर पेट्रोलपंप मालिक व ग्रामीणों में विवाद शुरू हो गया…बात नोकझोंक के बाद मामला मारपीट में बदल गया…दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे..इसी दौरान एक पक्ष की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई..फायरिंग की घटना में 7 लोगों को गोली लगी जिनमे से 3 लोगो की मौके पर मौत हो गई है..बाकी के लोगो ज़िला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया..जिनमे से एक युवक की हालत गंभीर थी..जिसे लखनऊ रेफर किया गया…इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया…घटना स्थल पर देर शाम मण्डल के IG ने दौरा किया.. ज़िले के एसपी राकेश शंकर व ज़िले के DM से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी..घटना थाना क्षेत्र के प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया…पर सबसे बड़ा सवाल खड़ा यह होता है कि जब यह मामला राजश्व विभाग का था तो कारवाही कोतवाली पुलिस पर क्यों कि गई..जब कि यह विवादित भूमि को पेट्रोल पंप बनाने के लिए DM, SDM, और राजश्व विभाग ने NOC कैसे दे दी…मामला कई बार DM के पास आने के बाद इस पर नज़र क्यों नही डाली गई…फिलहाल सवाल कई है…अपनी जान गवा चुके इन मौतों के असली दोषी कौन है यह तो जाच के बाद ही साफ हो पायेगा..और किस किस पर कार्यवाही होगी यह तो जाच आने के बाद ही साफ होगा..इस घटना को अंजाम देने वाले आजतक 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है…और बाकी के लोगो की तलास जारी है…घटना में इस्तेमाल होने वाले पिस्टल,को बरामद किया गया है …..
सरौरा गाँव छावनी में तवदिल हो चुकी है 48 घंटे बाद भी ग्रामीणों ने शव नहीं दफनाया गाँव वालो का कहना है की मृतको के परिवार वालो को एक-एक सरकारी नौकरी और पचास-पचास लाख रुपया दिया जाय और शव को विवादित भूमि में ही दफनाया जाय…..
https://www.youtube.com/watch?v=Ai63RihKTIE&t=2s





