हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में आज सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हुए घायल छात्रों के समुचित उपचार, दर्ज मुकदमों की वापसी, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठियों के दम पर दबाने का प्रयास लोकतंत्र पर सीधा हमला है। समाजवादी पार्टी इस दमनकारी रवैये को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। यदि छात्रों के साथ अन्याय बंद नहीं हुआ तो पार्टी सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष तेज करेगी।
धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के रामप्रकाश प्रजापति, राजबहादुर पाल, शिवशरण सिंह यादव, कुलदीप शुक्ला, नंदकिशोर शिवहरे, संजय यादव, नीलम यादव, मिसबाहुल हसन लाला प्रधान, अवधेश यादव, युगांक मिश्रा, रिजवान खान, सैयद उमर, राघवेन्द्र यादव लकी, शिवप्रसाद कुशवाहा, रवि यादव एडवोकेट, शुभान कुरैशी, बीटू यादव, मानसिंह यादव, सुनील यादव सहित सैकड़ो समाजवादी उपस्थित रहे।





