JOIN US-9918956492—————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————–
मलिहाबाद लखनऊ।उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न को देखते हुए आज के दौर में बहुत ही ज्यादा क्रमों में देखने को मिल रहा है। जहां महिला एवं छात्राओं को सरेआम छेड़ा जाता है। महिलाएं व छात्राएं अपने आपको असहाय व कमजोर महसूस करती हैं।

ऐसे ही कई घटनाओं को देखते हुए समाज सेविका कृति सिंह ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के लिए जागरूक अभियान चलाकर बालिकाओं को आत्मबल एवं आत्मरक्षा के लिए जागरुक अभियान राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद सुरेश चंद्र द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ सतीश कुमार की पत्नी समाज सेविका कृति सिंह और पुलिस लाइन से एसपीजीओ विभा सिंह प्रधानाचार्य श्वेता द्विवेदी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा |


रहीमाबाद के सुरेश चंद्र द्विवेदी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नारी ससक्तिकरण के तहत कृति सिंह स्कूल में पढ़ रही बच्चियों के बीच पहुँच कर कई बच्चियों से उनकी पढ़ाई में जो भी समस्याये आ रही है उसके निराकरण करवाने की बात कही और सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नम्बर 1090 चाइल्डलाइन 1098 और डायल 100 के बारे में लड़कियों को जागरूक किया उन्होंने ने स्कूल में पढ़ रही ऐसी बच्चियां जोकि पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब भी पढ़ाई के लिए करती उन बच्चियों को सरकार से आर्थिक मदद का भरोसा दिलवाया स्कूल में कई ऐसी बच्चियां मिली जोकि पढ़ाई के लिए सिलाई कढ़ाई और जरदोजी का काम करती है जिससे उनको कई प्रकार की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है ऐसी बच्चियों की हर संभव मदद करने का अस्वासन दिया इस बीच बच्चो ने भी अपनी समस्याए रखी और प्रांगड़ में बैठी कक्षा 10 की नगमा खातून ने अपनी आगे की पढ़ाई अवरोध होने की बात बताई जिसपर कृति सिंह ने उस बच्ची के माता पिता से बातकर आगे की पढ़ाई जारी करवाने की बात कही और बच्चो ने राष्ट्रगीत और अपने अपने विचार व्यक्त किए वही बच्चो ने समाज सेविका कृति सिंह को बहुत बहुत धन्यवाद प्रेषित किया और ऑटोग्राफ लेने के लिए आतुर दिखे अध्यापको ने बताया कि इस स्कूल में ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ है ।जिससे बच्चे काफी उत्साहित दिखे और मैडम से दुबारा आने के लिए अनुरोध किया।
पंचदेव यादव क़ी रिपोर्ट————————————————–
https://www.youtube.com/watch?v=CPvzcJMuhJk
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
Also read