JOIN US-9918956492——————————————————–
अनियंत्रित ट्रैक्टर ,ट्राली समेत पलटा, मजदूर की मौत।
चालक घायल ,ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज,
पीजीआई के हैवत मऊ मवइया के सामने रायबरेली रोड की घटना ।

पीजीआई थाना क्षेत्र के हैवत मऊ मवैया राय बरेली रोड पर तेजरफ्तार ट्रैक्टर ट्राली समेत अनियंत्रित होकर रोड के बायीं तरफ पलट गया, जिसमें चालक, व मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने दोनों को सीएचसी मोहनलाल गंज भेजा, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई, जब कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के मुताविक, ट्रैक्टर चालक पुष्पेंद्र सिंह,पिता का नाम गोकर्ण सिंह, निवासी ग्राम धर्म सिंह खेड़ा, ट्रैक्टर नम्बर यूपी33ए एल 4160का चालक है,और श्रीविन्द ब्रिक फील्ड गुरबक्श गंज से ईंट लेकर तेलीबाग आया था, इसके साथ मृतक मजदूर कल्लू 25,पिता का नाम बुद्धू गौड़,निवासी ग्राम ओनई,थाना गुरबक्श गंज था, वापस जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें कल्लू दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया था।वही चालक की हालत भी गम्भीर बताई जा रही है।पुलिस ने परिजनों को सूचना देदी है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————–
————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





