Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeचलाया जागरुकता अभियान और कहां सर है आपका पर विनती है हमारी

चलाया जागरुकता अभियान और कहां सर है आपका पर विनती है हमारी

चलाया जागरुकता अभियान और कहां सर है आपका पर विनती है हमारी
एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी की अध्यक्षता में जागरुकता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी ने बताया कि 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेटों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आम लोगों को जागरुक करने के लिए कैडेटों ने जनमानस से हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए समझाया कि सर है आपका विनती है हमारी, हेलमेट जरुर पहने और कार में बैठते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। और बाइक में तीन सवालिया ना बैठें।
पुष्पा त्रिपाठी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह एक आवश्यक और महत्वपूर्ण विषय है। आम जनता में खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरूकता लाने के लिये इसे शिक्षा सामाजिक जागरुकता आधी जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ गया है। सड़क पर गाड़ी चलाते समय लोगों की गलतियों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या अधिक होती है। इसे जागरुकता के माध्यम से इस संख्या में कमी लाई जा सकती है क्योंकि लोगों को जागरुकता की जरुरत है। मुख्य रुप से उपस्थित टीएसआई शिव सिंह छोकर, सीएचएम आर के शर्मा, हवलदार कृपाल थापा, थर्ड ऑफिसर नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular