गैंग रेप में बाद घर में लगाई आग
थाना अकबरपुर द्वारा कार्यवाही न करने का लगाया आरोप
कानपुर नगर, कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता के दौरान ग्राम उमरन चैराहा थाना अकबरपुर निवासिनी मीरा यादव पत्नी स्व0 बलवान सिंह यादव ने बताया कि राम औतार व श्याम बाबाू ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ छेडखानी व मारपीट की, जिसकी शिकायत अकबरपुर थाने में करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही गयी। वही 12 अक्टूब 2017 की शाम श्याम बाबू, लल्लन, कमलेश कुमार कनौजिया, रमेश सिंह जबरन घर में घुस आये तथा मेरी कनपटी में कट्टा लगाया दिया।

पीडिता ने बताया कि सभी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया और जान से मारने की नियत से घर को भी आग लगा दी। बताया वह अपने बच्चों के साथ तिरपाल के नीचे गुजर बसर कर ही है। थाने जाने पर उनकी रिपोर्ट नही लिखी गयी। एडीजी के आदेश व टीवी चैनल पर खबर चलने के बाद रिपोर्ट लिखी गयी लेकिन एफआईआर एक ही मुकदमें में लिखी गयी तथा ख्ुय आरोपी का नाम तक हटा दिया गया। आरोप लगाया कि पुलिस व अभियुक्त आपस में मिले हुए है। अब अभियुक्त व पुलिस मुकदमें में समझौते का दबाव बना रहे है। पीडिता ने साफ आरोप लगाया कि दरोगा व्ििरम सिंह पुत्री का बनयान लेने घर आये और सबके सामने पुत्री का स्तन खुलवाया तथा कहा कि स्तनो पर तो चेट नही गली है, जिससे साबित हो सके कि पुत्री के साथ बलात्कार हुआ है। कहा वह बराबर अधिकारियों के पास न्याय की भीख मांग रही है। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी शिकायत की लेकिन कार्यवाही कुछ नही हुई। बताया दबंगो पर भाजपा सांसद का हाथ है, वह सांसद के खास आदमी है इसलिए कोई कार्यवाही नही कर रही है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





