गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र अनमोल को दी बधाईलखनऊ । गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के मेधावी छात्र अनमोल श्रीवास्तव को आई.एस.सी. में 98.54 अंक से उत्तीर्ण करने पर फोन पर बधाई दी।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अनमोल को कठिन परिस्थितियों में परीक्षा देते हुये आई.एस.सी. में 98.54 अंक से उत्तीर्ण करने पर बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की। अनमोल के पिता अजय कुमार श्रीवास्तव का परीक्षा के दौरान हाई अटैक होने से मृत्यु हो गयी थी। जिस दिन अनमोल का गणित की परीक्षा थी उसी दिन उसके पिता की मृत्यु हुयी थी और अनमोल ने परीक्षा देते हुये गणित में 100 अंक प्राप्त किये। यह जानकारी महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने दी।
https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





