Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeTechnologyगूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अल्फाबेट के निदेशक मंडल में नियुक्त...

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अल्फाबेट के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे——-
भारत में जन्मे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को अल्फाबेट के निदेशक मंडल में नियुक्त किया गया है। गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने यह जानकारी दी है।

कैलीफोर्निया स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लेरी पेज ने सोमवार को एक बयान में कहा कि गूगल के सीईओ के तौर पर पिचाई शानदार काम कर रहे हैं। उनके प्रयासों से गूगल को मजबूत रफ्तार और भागीदारी मिल रही है। कई इनोवेटिव प्रोडक्ट भी विकसित किये जा रहे हैं। उनके साथ काम करना अच्छा लग रहा है। हमें खुशी है कि वे अल्फाबेट के बोर्ड में शामिल हो रहे हैं।

चेन्नई के रहने वाले पिचाई आईआईटी खड़गपुर के छात्र रहे हैं और गूगल में लंबे अरसे से जुड़े हैं। उन्हें दो साल पहले गूगल के सीईओ के तौर पर नियुक्त किया गया था। अल्फाबेट के बोर्ड में पिचाई की नियुक्ति 19 जुलाई से प्रभावी हुई है। 13 सदस्यीय बोर्ड में चार और अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

गूगल के सीईओ के तौर पर वह कंपनी के प्रोडक्ट डवलपमेंट और टेक्नोलॉजी स्ट्रैटजी के अलावा गूगल के रोजमर्रा के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालते हैं। उन्होंने गूगल में 2004 में नौकरी शुरू की थी। उन्होंने कंपनी के कई कंज्यूमर प्रोडक्ट विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। आज ये उत्पाद दुनियाभर में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=j3zpe5yTHd4&t=3s


डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular