MANNVAR RIZVI
मृतक को कंधे पर ले जाने के प्रकरण की जांच करने सीएचसी पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम
खबर से तिलमिलाए सीएचसी प्रभारी ने पत्रकारों पर ही लगा दिया आरोप
सीएचसी प्रभारी ने कहा पत्रकारों के कहने पर परिजन कंधे पर उठाकर ले गए शव
गोरखपुर/भटहट। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केंन्द्र पर बुधवार को जैनपुर टोला रघुनाथपुर के हरिशचन्द्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन मृतक के शव को बिना स्ट्रैचर कन्धे पर लादकर निजी साधन तक पहुंचे थे। इस संबंध में अवधनामा में छपी खबर के असर से गुरूवार लगभग तीन बजे स्वास्थ विभाग की टीम सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र जांच करने पहुंची। सीएचसी पर जांच के दौरान कई खामीयां पाये जाने पर जांज टीम में शामिल सीएओ रविन्द्र कुमार ने सीएचसी के डाक्टर एंव कर्मचारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार लगभग तीन बजे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुंची स्वास्थ विभाग की टीम मे शामिल सीएमओ ने सीएचसी पर मरीजो के लिए रखे स्ट्रैचर देखते हुए वहां मौजूद वार्ड ब्वाय को बुलाकर पूछताछ किया कि आपने मृतक के शव को स्ट्रैचर उपलब्ध क्यो नही कराया। इस पर वार्ड ब्वाय से सहीं जवाब नही मिलने पर वार्ड ब्वाय को कड़ी फटकार लगाते हुए सीएमओ की नजर वार्ड में पड़ी तो वहां बेड पर बिछा हरा चादर देखकर सीएमओ ने तुरन्त अधीक्षक को बुलाकर पूछा कि बेड पर हरा चादर क्यो बिछा है। इसपर सीएचसी के प्रभारी कोई जवाब नही दे पाए। इसके बाद सीएओ जब इटीसी सेन्टर के रूम में पहुंचे तो रूम मे बेड की कमी को देखते हुए अधीक्षक से बेड बढाने का आदेश दिया एवं इटीसी सेन्टर के रूम में दवाओं व आक्सीजन के बारे में फार्मासिस्ट से जानकारी ली। वहाँ भर्ती मरीज का पूरा ब्योरा न देने पर और दवाओं के रख रखाव पर फार्मासिस्ट को कड़ी फटकार लगायी। इस बीच सीएओ महिला वार्ड पहुंचे तो वहां भी बेड पर हरा चादर बिछा हुआ पाया इस पर स्टाप नर्स को बुलाकर बेड पर सफेद चादर बिछाने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि भटहट सीएचसी पर अव्यवस्थाओं का सिलसिला थमता नज़र नहीं आ रहा है। यहाँ नसबंदी के बाद महिला मरीजों को फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा यहाँ मरीजों के साथ दुर्व्यवहार और इलाज में लापरवाही आम बात है। इसके अतिरिक्त परिसर में सुअरों को भी घूमते देखा गया जिसकी खबर अवधनामा ने पूर्व में प्रकाशित की थी, लेकिन बुधवार को यहां मानवता शर्मसार हो गई जब सीएम के जिले के एक अस्पताल में मृतक का शव कंधे पर ले जाते हुए परिजनों को देखा गया। खबर प्रकाशित होने से तिलमिलाये सीएचसी प्रभारी डॉ0 अजयदेव कुलियार ने इसका दोष पत्रकारों पर ही मढ़ दिया। जाँच टीम को डॉ0 कुलियार ने बताया कि पत्रकारों के कहने पर ही परिजन शव को कंधे पर लेकर गए। इसके अलावा जाँच के समय कवरेज कर रहे पत्रकारों का काम डॉ0 कुलियार को तमाशा लगा और उन्होंने वहां उपस्थित पत्रकारों को अभद्रतापूर्वक जाने के लिए कह दिया।
जांच टीम में सीएमओ के अलावा सयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य), व एडीशनल सीएमओगण नन्द कुमार एंव एस0के0 पाण्डेय शमिल थे।
—————————————————————————————————
डाउनलोड करें गूगल प्ले स्टोर से avadhnama news app और रहें हर खबर से अपडेट।





