कानपुर कलेक्ट्रेट में लगेगी लिफ्ट, काम शुरू
दिव्यांगो के लिए सरकार की ओर से करायी जा रही सुविधा
विकास भवन व कलेक्ट्र सहित कई विभागों में लगायी जायेंगी लिफ्ट
कानपुर महानगर। विकास भवन और कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में पीडित दिव्यांगों को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए यहां पर लिफ्ट लगायी जायेगी, जिससे इन कार्यालयों में आने वाले दव्यिांगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वह आसानी से अधिकारियों तक पहुंच सके। इस विषय पर पूर्व में सरकार द्वारा बडा फैसला लेते हुए दोनो कार्यालयों में लिफ्ट लगाये जाने का फैसला लिया गया था कलेक्ट्रेट, विकास भव सहित कई विभागों में अब लिफ्ट लगायी जायेगी।

शासन द्वारा सरकारी विभागों में लिफ्ट लगाये जाने के फैसले के बाद कानपुर कलेक्ट्रेट में इस ओर काम भी शुरू कर दिया गया है। यदि सभी सरकारी विभागों जहां आमजनमानस का आना जाना होता है, वहां लिफ्ट लग जाने से दिव्यांगजनो को काफी राहत मिलेगी। कुछ दिव्यांगो का कहना है कि यह सरकार द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है क्यों कि कुछ ऐसे दिव्यांग है जो पूरी तरह शारीरिक रूप से अक्षम है ऐसे में जब वह किसी कार्यालय में सरकारी विभागों में जाते है तो उन्हे अधिकारियों तक पहुंचने में परेशानी होती है। यदि विभागो में लिफ्ट लग जाती है तो यह परेशानी समाप्त हो जायेगी और उनकी भेंट सीधे अधिकारियों से हो होगी। कानपुर कलेक्ट्रेट में लिफ्ट के साथ-साथ शौचालय व रैप बनाने का कार्य 90 लाख रू0 से किया जायेगा। वहीं कलेक्ट्रेट का भी सुन्दरीकरण किया जायेगा, जिसके लिए राशि अलग से आबंटित की जायेगी। वहीं विकास भवन में भी 81 लाख रू0 से लिफ्ट और रैप बनाने का कार्य किया जायेगा। बताया जाता है कि पालीटेक्निक के साथ आईटीआई व अन्य संस्थानों में भी इस सुविधा के लिए कार्य कराया जायेगा वहीं कार्यो क लिए कार्यदायी संस्था का भी चयन हो चुका है।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





