join us-9918956492——————-
करवा चौथ पर लगी महिलाओं के हाथ मेहंदी
बात कि जाए हिंदू महिलाओं की त्यौहार की तो सबसे धुमधाम से मनाये जाना वाला त्योहार करवा चौथ है। जो हिंदू महिलाएं बड़ी धुमधाम से मनाती है। इस दिन खासकर सुहागिन महिलाएं अपने पति यानि पुरुष की लम्बी द्रिर्घआयु के लिए उपवास रहती है जबतक की शाम को चांद ने दिख जाए।

देश के विभिन्न शहरों में करवा चौथ के उपलक्ष्य में विवाहित महिलाए पिछले कई दिनों से सिंगार वस्तुएं की खरीदारी कर रही है, साथ ही हाथों के सिंगार के लिए मेहंदी भी लगवा रही है।कुछ ऐसी ही महिलाएं यूपी के राजधानी लखनऊ में देखने को मिली जहां पर करवा चौथ के कुछ दिन पूर्व से ही इस खास त्यौहार के उपलक्ष्य में खरीदारी का कार्यक्रम कर रही है साथ ही हाथों की सिंगार के लिए मेंहदी भी लगवाती दीख रही है। जहां पर तरह तरह के डिजाइनों से हाथ में मेहँदी लगाकर हाथों की सुंदरता को बड़ा रही है।

आपको बता दे करवा चौथ जो कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब चार बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है।

इस त्यौहार को ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। महिलाएं खास कर यह त्यौहार पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मनाती है।

पति के लम्बी द्रिर्घआयु के लिए इस करवा चौथ को धुमधाम से मनाने वाली हिंदू महिलाएं बताती है कि यह त्यौहार हम महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

लखनऊ की रहने वाली श्वेता बताती है कि हम महिलाएं इस करवा चौथ को बड़ी धुमधाम से मनाते हैं जिसका इंतजार हम महिलाओं को एक साल पूर्व से ही रहता है।

आगे बताती है कि यह त्यौहार हम महिलाओं के इस बहुत ही खास है, जिस दिन महिलाए उपवास रहती है और शाम से समय में जब चाँद निकलने वाला होता है उससे पहले शादी के सारे सिंगार के साथ हम महिलाएं सवर कर पति पूजा अर्चना करते हैं और इश्वर से यही मानते हैं हम सदा सुहागिन रहे और पति की द्रिर्घआयु में खुशियां बनी रहें|
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





