Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedकरण जौहर ने अपने शो पर कंगना के स्वागत पर कही यह...

करण जौहर ने अपने शो पर कंगना के स्वागत पर कही यह बात जिसका नहीं हो रहा यकीन

JOIN US-9918956492———————————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————— 
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर और एक्ट्रेस कंगना रनौत उस वक्त चर्चा में आए थे जब दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई भतीजावाद को लेकर एक दूसरे पर कई कटाक्ष किए थे. दरअसल, 2017 में कंगना रनौत अपनी फिल्म रंगून के प्रमोशन के लिए करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं. यहां उन्होंने करण पर भाई-भतीजावाद को लेकर निशाना साधा था, जिसके बाद उस दौरान तो करण शांत रहे थे लेकिन कुछ वक्त बाद करण ने भी एक बयान देते हुए कंगना पर पलटवार किया था. हालांकि, इन सब बातों को भुलाते हुए हाल ही में करण जौहर ने कहा कि वह कंगना का अपने शो में स्वागत करने के लिए तैयार हैं. 

‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में जज होंगे करण जौहर
करण जौहर जल्द ही स्टार प्लस के नए टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ में नजर आने वाले हैं. इस शो के बारे में बात करते हुए जब करण से पूछा गया कि क्या वह कंगना का इस शो में स्वागत करेंगे , तो उन्होंने कहा कि हां हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे. करण ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि जब भी स्टार प्लस उन्हें आमंत्रित करेगा हम उनका खुशी से स्वागत करेंगे. हमारा दिल बड़ा है, हमारा घर सबके लिए खुला है. हम खुशी, प्यार और सम्मान के साथ उनका इस शो पर स्वागत करेंगे.’ बता दें, इस शो में करण जौहर के साथ रोहित शेट्टी भी बतौर जज नजर आएंगे. 

13 जनवरी से शुरू होगा शो
शो के पहले एपिसोड का प्रसारण 13 जनवरी को किया जाएगा. शो के पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा भी करण और रोहित के साथ शो को जज करते हुए नजर आएंगी. गौरतलब है कि पिछले साल कंगना और करण के बीच भाई-भतीजावाद को लेकर काफी लंबी लड़ाई चली थी और दोनों ने एक दूसरे पर कई बार अपने बयानों से हमला किया था. हालांकि, अब दोनों के बीच का यह मामला शांत हो गया है. वहीं आपको बता दें कि कंगना रनौत इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मणिकार्णिका की शूटिंग में बिजी हैं और यह फिल्म इस साल मार्च या अप्रेल में रिलीज की जा सकती है. 

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular