ए ऍफ़ टी बार एसोसिएशन लखनऊ में 2018-19 से संबंधित चुनावी-प्रक्रिया में आज नामांकन की अंतिम तिथि थी। निवार्चन अधिकारी योगेश केशरवानी ने मीडिया को बताया कि कुल 21 प्रत्यासियों ने नामांकन-पत्र दाखिल किया है । सहायक निर्वाचन अधिकारी वी आर चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कर्नल अशोक कुमार और वी पी पांडेय, उपाध्यक्ष पर सुधीर कुमार सिंह और के के एस बिष्ट। महामंत्री पर पी के शुक्ला और राजीव पांडेय, संयुक्त-सचिव पद पर पारिजात बेलोरा और गिरीश तिवारी और पारिजात बेलोरा, कोषाध्यक्ष पद पर विनय पांडेय एवं 11 नामांकन कार्यकारिणी पद हेतु दाखिल किए गए।

सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण होगा और हम पूरी बार को आश्वस्त करना चाहते हैं कि चुनाव स्वच्छ एवं पारदर्शी होगा ।
बार के महामंत्री विजय पाण्डेय ने कहा कि बार रिटर्निंग आफिसर की जरूरतों के अनुसार पूरा सहयोग कर रही है और अभी तक किसी प्रकार का चुनाव से संबंधित विवाद सामने नहीं आया है।

——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





