एमबीएस की छात्रा एटीएम से निकालने गयी रुपये टप्पे बाजो ने की टप्पे बाजी
मोहनलालगंज।पीजीआई थाना क्षेत्र मे एटीएम से रुपये निकालने गयी एमबीएस की छात्रा के खाते से टप्पेबाज ने हजारो रुपये की नगदी उड़ा दी। रुपये निकालने से पहले ही छात्रा के मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आने पर उसे अपने साथ टप्पेबाजी होने का पता चला ,पीडिता ने स्थानीय पीजीआई थाने मे तहरीर दी ।जानकारी के अनुसार समीक्षा सिहं पुत्री डा० डी के सिंह निवासी “उपहार” एल्डिको 2 रायवरेली रोड पीजीआई , जो इन्दौर मध्य प्रदेश से एमबीबीएस की पढाई कर रही है, छुट्टी पर घर आयी हुई थी, रविवार शाम को सरदार पटेल डेन्टल कालेज के कैम्प्पस मे लगे एचडीएफसी बैक के एटीएम बूथ से रुपये निकलने गयी, जहाँ सुरक्षा गार्ड मौजूद नही था, एटीएम मे प्रोसेज शुरू करते ही उसी वक्त अज्ञात युवक भी अन्दर घुस आया,और कहने लगा हमे इमरजेंसी है, आप बाद मे भी निकाल लिजिएगा । तो मै वही पास मे यस बैक के एटीएम मे चली गई, जहाँ मोबाइल पर 10 हजार निकासी का मैसेज आया तो हतप्रभ रह गई,कि अभी रुपये निकले नही,और निकासी का मैसेज आ गया, टप्पेबाजी का पता चलने पर तुरन्त दौडकर एचडीएफसी एटीएम पर गयी तो शातिर युवक जा चुका था, उनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.पीडिता एमबीबीएस छात्रा की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल करने मे जुटी हुई है ।

बिना सुरक्षा गार्ड के चल रहे एटीएम बूथ
बैको और एटीएम की सुरक्षा को लेकर आये दिन जहाँ पुलिस को आये दिन नये नये सुझाव दिए जाते है वही एटीएम बूथ बिना सुरक्षा गार्डो के भगवान भरोसे है । इसकी बानगी रायवरेली रोड पर स्थित सरदार पटेल डेन्टल कालेज के पास अगल बगल मे दो एटीएम बूथ अलग अलग बैको के लगे हुए है जहाँ सुरक्षा गार्ड न होने से अपराधी प्रवृत्ति के युवक असानी से आये दिन टप्पेबाजी की घटनाओ अंजाम दे भाग निकलते है । इसकी शिकायत एमबीबीएस की छात्रा ने अपने तहरीर मे की है।

——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





