एआरटीओ कार्यलय में लिपिक को दलालों ने पीटा
अम्बेडकरनगर। उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में दलालो ने अपना वर्चस्व स्थापित करने की मंशा के तहत लिपिक यासिर हुसैन पर हमला बोल दिया। शुक्रवार की शाम लिपिक पर हुए हमले से कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। देर शाम लिपिक यासिर की तहरीर पर पांच ज्ञात व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अकबरपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक एआरटीओ कार्यालय का किया दौरा
वंही कार्यालय में हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्र ने एआरटीओ कार्यालय का दौरा किया तथा एआरटीओ के एन सिंह से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दलालो का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए कार्यालय के बाहर बड़े बड़े बोर्ड लगवाए जांय और दलालो के जबरन प्रवेश किये जाने की जानकारी पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक के पहुंचते ही एआरटीओ कार्यालय के अन्दर व बाहर भगदड़ सी मच गई।कल की घटना के बाद बाहर की अधिकतर दुकाने बन्द थी। कार्यालय में मौजूद कुछ लोगो से एसपी ने पूछताछ भी की।
कार्यालय में दलालो का वर्चस्व
गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम दलालो ने एकजुट होकर लिपिक यासिर पर हमला कर दिया था। कार्यालय के अंदर अचानक हुई मारपीट की घटना से भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावर निकल गए। लिपिक पर हुए हमले की जानकारी मिलते ही एआरटीओ भी कार्यालय पहुंच गए। लिपिक द्वारा दी गयी तहरीर में भी दलाल शब्द का जिक्र किया गया है जिससे साफ है कि उस कार्यालय में दलालो का वर्चस्व है