Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedऋषि कपूर भी होंगे इस लड़की पर फ़िदा और कह दी यह...

ऋषि कपूर भी होंगे इस लड़की पर फ़िदा और कह दी यह बात

अपनी डेब्यू फिल्म के पहले गाने की एक छोटी सी क्लिप के इंटरनेट पर वायरल हो जाने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर रातों-रात सेलेब्रिटी बन गई हैं। प्रिया को देश भर का प्यार मिल रहा है और अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी प्रिया के लिए ट्वीट किया है। ऋषि कपूर ने शुक्रवार रात किए अपने एक ट्वीट में लिखा- मैं भविष्यवाणी करता हूं कि इस लड़की का स्टार्डम बहुत विशाल होगा। प्रिया वारियर। अभिव्यक्तिपूर्ण, शर्मीली और नखरीली साथ ही मासूम भी।

ऋषि कपूर ने आगे लिखा कि मेरी प्यारी प्रिया, तुम्हारी वजह से मेरी पीढ़ी की दूसरी अभिनेत्रियां परेशान होने वाली हैं। ईश्वर तुम पर कृपा बनाए रखे और मेरी तरफ से शुभकामनाएं। इसी के साथ ऋषि ने नीचे मजाक में यह भी लिख दिया कि मेरे टाइम में नहीं आए आप! क्यों? ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट के साथ प्रिया प्रकाश की तस्वीर भी शेयर की है। इंटरनेट पर वायरल हो रही प्रिया प्रकाश के बारे में बता दें कि पिंक फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध राय चौधरी ने अपने एक प्रोजेक्ट के लिए ऑफर दिया था जिसे प्रिया ने ठुकरा दिया।

प्रिया ने बताया कि अभी वह इसी फिल्म पर अच्छी तरह फोकस करना चाहती हैं। प्रिया केरल की रहने वाली हैं और त्रिसूर शहर के कॉलेज में बी.कॉम फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें पांच जोड़ियों को दिखाया जाएगा। फिल्म में प्रिया के अपोजिट एक्टर रोशन नजर आएंगे। जारी किए गए वीडियो में इन दोनों के बीच का रोमांस दर्शकों के दिलों में पहले ही जगह बना चुका है।

https://www.youtube.com/watch?v=PBLx74WM1t8


9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular