Saturday, May 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeऊपर बैठे अधिकारी अपनी जेबों को भरने के लिए निगम की गाड़ियों...

ऊपर बैठे अधिकारी अपनी जेबों को भरने के लिए निगम की गाड़ियों को वर्कशॉप में खड़ी कर अनुबंधित गाड़ियों से मुनाफा कमा रहे

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA—-

अनुबंधित बसों से परिवहन निगम को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है : गिरीश चन्द्र मिश्र रोडवेज कर्मियों का मण्लीय प्रतिनिधि सम्मलेन संपन्न हुआ

लखनऊ । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उ०प्र० का एक दिवसीय मण्लीय प्रतिनिधि सम्मलेन बुधवार को राजधानी के गांधी प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ । दीप प्रज्जवलन के बाद मुख्य अतिथि राम गणेश, आईएएस, अपर प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० परिवहन निगम का मण्लीय अध्यक्ष गिरिजा शंकर तिवारी, प्रांतीय अध्यक्ष आदि कर्मचारी नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । सम्मलेन में हरदोई, देवी पाटन, फैजाबाद व निगम मुख्यालय से आये प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया । सुबह से शाम तक चले सम्मलेन में स्थानीय समस्याओं और जनता की यात्रा सुविधाओं को लेकर 12 प्रस्ताव पारित किए गए । महामंत्री गिरीश चन्द्र मिश्र ने प्रस्तावों पर बोलतें हुए कहा कि निगम प्रबन्धन तथा शासन से अपेक्षा है कि अगले दो महीनों में इन प्रस्तावों पर सार्थक निर्णय ले लिया जायेगा और यदि ऐसा न हुआ तो कर्मचारी बड़े आन्दोलन के लिए विवश होंगे । उन्होनें कहा कि प्रशासनिक लापरवाही इतनी बढ़ गयी है जिसका जवाब नहीं है । अनुबंधित गाड़ियों की बात करे तो आज केवल लखनऊ मण्डल में 3 हजार गाड़ियां अनुबन्ध पर चल रही है जो कि नियमों का सरासर उलंघन है । इससें पता चलता है कि ऊपर बैठे अधिकारी अपनी जेबों को भरने के लिए निगम की गाड़ियों को वर्कशॉप में खड़ी कर अनुबंधित गाड़ियों से मुनाफा कमा रहे है और परिवहन निगम को भारी नुकसान पहुंचा रहे है ।

सम्मलेन में केन्द्रीय सातवें वेतनमान का बकाया, महंगाई भत्ता, वेतन विसंगतियां, संविदा कर्मियों की वेतन वृद्धि, सेवानिवृत्त चिकित्सा सेवा, नियमित भर्तियां, अनुबंधित बसों की संख्या कम करना, डग्गामारी रोकना, विश्रामालयों का निर्माण, अवकाश की संख्या बढ़ाना आदि विषयों पर गहन चर्चा की गयी ।
प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर पाण्डेय, मण्लीय सह-अध्यक्ष गया प्रसाद तिवारी, मण्लीय सचिव अरशद, मण्लीय अध्यक्ष गिरिजा शंकर तिवारी के साथ मण्लीय सदस्यों ने सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं पर मन्थन किया ।
मुख्य अतिथि अपर प्रबन्ध निदेशक राम गणेश ने कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए उनकीं मांगो को शासन तक पहुंचाने की बात कही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular