उन्नाव में रेप पीड़िता के पिता की मौत एवं कठुआ में रेप पीड़िता की मौत पर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि
कानपुर महानगर। मदर टेरेसा फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रदेश चेयरमैन अबरार आलम खाॅ की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए राघवेंद्र बजाज मिंटू ने बताया कि जाजमऊ मे मदर टेरेसा फाउंडेशन के प्रदेश चेयरमैन अबरार आलम खाॅ की अगुवाई मे पीड़ित परिवार के मुखिया की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे परिवार के लिए 50 लाख मुआवज़ा और परिवार के सदस्य को नौकरी की मांग और दोषी को सजा की मांग की गयी । गैंगरेप पीड़िता के पिता सुरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह की जेल में मौत हो गई थी । बता दें कि सोमवार को गैंगरेप पीड़िता के पिता की जेल में ही मौत हो गई थी। जिसके बाद गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था।

कारवां युथ ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र बजाज ने कहा की माननीय मोदी जी द्वारा बेटी बचाओ अभियान का मतलब क्या यही है की वो हम लोगों को चेतावनी दे रहे हैं की हमारे शासन में अपनी बेटियां बचाओ इसका उदाहरण उन्नाओ के बाद कठुआ में एक बेटी के रेप के बाद उसकी हत्या यही दर्शाती है की मोदी जी एवं योगी जी बिलकुल संवेदनहीन हो चुके हैं इन लोगों को बहन बेटी की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है । इन दोनों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए । चेयरमैन कानपुर मंडल अरमान खान ने बताया पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीजेपी विधायक के भाई ने 3 अप्रैल को केस वापस लेने के लिए उसकी पिता की बेरहमी से की पिटाई गयी थी और मारपीट का मुकदमा लिखवाकर पीड़िता के पिता को ही जेल भेज दिया था।
उत्तर प्रदेश सरकार की निष्क्रियता और बीजेपी विधयक को बचाने की परिक्रिया हास्यास्पद है । मदर टेरेसा फाउंडेशन कानून वयवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग करती है की पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजा उपलब्थ कराए ।
इस मौके पर राघवेंद्र बजाज (प्रदेश अध्यक्ष कारवां युथ ग्रुप) , शकील कुरैशी , इमरान सिद्दीकी , शमशाद गाजी , तजम्मुल हुसैन ,आमिर खान , अफाक इराकी ,अनीस अहमद , आसिफ , आरिफ मंसूरी ,मकबूल आदि लोग उपस्थित हुए ।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





