Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeइस भयंकर बाढ़ ने अबतक 44 लोगों की जान ली

इस भयंकर बाढ़ ने अबतक 44 लोगों की जान ली

 देखे पूरी खबर ——————————————–

असम । असम में बाढ़ ने हालत खराब कर रखी है। इस भयंकर बाढ़ ने अबतक 44 लोगों की जान ले ली है। बाढ़ से राज्य के माजुली, धेमाजी, सिवसागर, गोलाघाट और नगांव जिलों पर बुरा असर पड़ा है। वहीं 24 जिलों में अब-तक 17 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बुधवार को बाढ़ग्रस्त माजुली जिले का दौरा कर राहत शिविरों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने माजुली और काजिरंगा नेशनल पार्क में भी दौरा किया जिसे बाढ़ ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री के अनुसार फंड की कोई कमी नहीं है। राहत शिविरों में फंड पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं।

राज्य के 31 हजार लोगों के लिए 294 राहत शिविर लगाए गए हैं। राहत दल राहत एवं बचाव कार्य में लगे हैं और अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।
———————————————————————————————————————
विज्ञापन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular