Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeइस्लाम के लिए अपमानजनक संदेश भेजने पर मिली मृत्युदंड की सजा

इस्लाम के लिए अपमानजनक संदेश भेजने पर मिली मृत्युदंड की सजा

join us-9918956492————
लाहौर: पाकिस्तान में अपने दोस्त को व्हाट्सअप पर इस्लाम के लिए अपमानजनक संदेश भेजने पर एक ईसाई को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। 

जानकारी मुताबिक, नदीम जेम्स मसीह को जुलाई में आरोपित किया गया था। उससे पहले उसके दोस्त ने पुलिस में शिकायत की थी मसीह ने व्हाट्सअप पर एक कविता भेजी थी जो इस्लाम का अपमान कर रही थी। इस घटना के बाद मसीह पंजाब प्रांत के सारा-ए-आलमगीर कस्बे में क्रुद्ध भीड़ से बचने के लिए अपने घर से भाग गया था लेकिन बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसकी सुनवाई सुरक्षा कारणों से जेल में एक साल से अधिक समय तक चली। अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि मसीह पर 300000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

गौरतलब है कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा एक कानूनी अपराध है। वहां अल्पसंख्यकों पर ऐसे तमाम केस दर्ज किए गए हैं। मसीह के वकील अंजुम ने कहा कि उनका मुवक्किल बेगुनाह है। उन्होंने कहा, मेरा मुवक्किल लाहौर उच्च न्यायालय में अपील करेगा क्योंकि एक मुस्लिम लड़की से प्रेमप्रसंग के चलते उसे फंसाया गया है। अंजुम वकील के अनुसार सुरक्षा कारणों से जेल के अंदर सुनवाई हुई।

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular