Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeइंसाफ के लिए चार दिन से टांडा कोतवाली का चक्कर लगा रहा है पीड़ित

इंसाफ के लिए चार दिन से टांडा कोतवाली का चक्कर लगा रहा है पीड़ित

इंसाफ के लिए चार दिन से टाण्डा कोतवाली का चक्कर लगा रहा है पीड़ित
सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है दबंग
टाण्डा अम्बेडकरनगर। चुपचाप सुलह कर लो ज्यादा कोतवाली का चक्कर लगाओगे तो फिर जान से ही हाथ धो बैठोगे ? यह किसी फ़िल्म का डायलॉग नही बल्कि टाण्डा कोतवाली में इंसाफ के लिए चार दिनों चक्कर लगा रहे पीड़ित नवेद सादिक को उसके विपक्षी जान से मारने की धमकी लगातार दे रहे है और टाण्डा कोतवाली पुलिस पीड़ित पक्ष को राहत पहुँचाना तो दूर घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पीड़ित पक्ष का मुकदमा भी नही दर्ज किया है।
मामला टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छज्जापुर का है जहाँ 11 मई की रात्रि लगभग 8 बजे दो पक्षो के बंटवारे को लेकर घरेलू पंचायत बैठी की उनमे आपस मे लड़ाई झगड़ा होने लगा जिसकी आवाज सुनकर मोहल्ले के ही नवेद सादिक पुत्र जलीस अख्तर सुलह कराने की नीयत से दोनों पक्षो में बीच बचाव करने लगे इतने में एक पक्ष के रफीक अहमद , तौफीक अहमद , तौसीफ अहमद , तौकीर अहमद पुत्रगण शफीक अहमद ने बुरी तरह से मार पीट कर लहूलुहान कर दिया साथ ही पीड़ित के मुँह में हाथ डालकर जबड़े को भी फाड़ने की कोशिश किया जिसके बाद किसी तरह से पीड़ित वहाँ से जान बचाकर भागा और इसकी शिकायत उसी दिन कोतवाली टाण्डा पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी टाण्डा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज करना दूर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की है जिससे दबंग व तरकश किस्म के इन लोगो के हौसले बुलन्द है और व पीड़ित सुलह करने के लिए दबाव बनवा रहे है और सुलह न करने की दशा में जान से मारने की धमकी दे रहे है।
———————————————————————————————————————

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular