Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeMarqueeआरटीओ अब पैसे लेकर गाड़ियां नहीं चलवा सकता :स्वतंत्र देव सिंह

आरटीओ अब पैसे लेकर गाड़ियां नहीं चलवा सकता :स्वतंत्र देव सिंह

join us-9918956492———–

आरटीओ अब पैसे लेकर गाड़ियां नहीं चलवा सकता :स्वतंत्र देव सिंह

परिवहन विभाग द्वारा 6 महीनों तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा
लखनऊ।  राजधानी में गुरुवार को परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मोती महल लॉन में उत्तरी इंडिया ऑटो शो का उद्घाटन किया। 5 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस शो में देश की प्रमुख आटोमोटिव कम्पनियां भाग ले रही है। जहाँ एक तरफ महंगी गाड़ियां लोगों को लुभा रही है वहीँ दूसरी तरफ मेरठ के इंजीनियरिंग छात्रों द्वारा बनाई गई रेसिंग कार लोगों का ध्यान खींच रही है। इस रेसिंग कार को इंजीनियरिंग छात्रों ने कबाड़ से तैयार किया है जो 60 किलोमीटर का एवरेज देने के साथ 90 की स्पीड़ से दौड़ सकती है। 

उत्तरी इंडिया ऑटो शो की सराहना करते हुए मंत्री ने बायोडीजल वाहनों की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा 6 महीनों तक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।  आरटीओ ऑफिस के बाहर बैठने वाले दलालों पर अंकुश लगाने में विवशता जताते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में भ्रष्टाचार नहीं चल सकता है और कोई भी आरटीओ अधिकारी अब पैसे लेकर गाड़ियां नहीं चलवा सकता है। 

यूपी स्टेट काउन्सिल के चेयरमैन जय अग्रवाल ने बताया कि ऑटो शो में एक लाख तक कैश छूट मिलेगी और किसानों, निगमों तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट दी जाएगी। चार दिवसीय शो में लखनऊ विश्वविद्यालय बैंड का प्रदर्शन, सामाजिक सन्देश प्रतियोगिता,,सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा विभिन्न कंपनियों की गाड़ियों का लांच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

सतीश संगम की रिपोर्ट———–

https://www.youtube.com/watch?v=5_-byR-rYEE


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular