Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeMarqueeआप नगर निगम चुनाव में भ्रष्टाचार, हॉउस टैक्स, वाटर टैक्स और सफाई...

आप नगर निगम चुनाव में भ्रष्टाचार, हॉउस टैक्स, वाटर टैक्स और सफाई का मुद्दा बनाएगी

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA
आप ने नगर निगम चुनाव की तैयारी करी तेज, प्रत्याशी चयन प्रक्रिया प्रारंभ
आप नगर निगम चुनाव में भ्रष्टाचार, हॉउस टैक्स, वाटर टैक्स और सफाई का मुद्दा बनाएगी

प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल, कानून के संरक्षक ही असुरक्षित – संजय सिंह

 

लख़नऊ। दिल्ली एम.सी.डी चुनाव परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी के रास्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में प्रदेश के अवध, पूर्वांचल और रूहेलखंड प्रांत के जिला संयोजकों, जिले के मुख्य पदाधिकारियो और इन प्रान्तों से सैकड़ों की संख्या में आये हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर संगठन पर चर्चा की और आगामी निकाय चुनाव के लिए सभी को चुनाव प्रबंधन के गुर सिखाये |

उन्होंने बताया कि जिला संयोजकों को यह अधिकार दिया गया है कि वह प्रांतीय कमेटी से सामंजस्य कर प्रत्याशी के नाम का चयन करेंगे | प्रत्याशी चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू कर दी गई है | पार्षद प्रत्याशी हेतु जो लोग आवेदन करना  चाहते हैं, वो जिला कार्यालय में अपना बायोडाटा जमा कर दें साथ में स्वघोषित शपथ पत्र दें कि उनके ऊपर चरित्र, भ्रष्टाचार और क्रिमनल का कोई आरोप लंबित नहीं है |

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिन जिलों में संगठन मजबूत है केवल वहीँ पर नगर निगम/ नगर पालिका/ नगर पंचायत का चुनाव लड़ेंगे | नगर निगम चुनाव में आप भ्रष्टाचार, हॉउस टैक्स, वाटर टैक्स और सफाई का मुद्दा बनाएगी |

उनके साथ आये हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव/प्रदेश प्रवक्ता सुधीर भारद्वाज, वैभव माहेश्वरी, सहप्रभारी हर्ष कालरा,यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष शगुन त्यागी, अवध प्रांत के संयोजक अविनाश त्रिपाठी और पूर्वांचल प्रांत के संयोजक संजीव सिंह ने आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन करने एवं इन चुनावों में मजबूत स्थिति दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और नगर निगम/ नगर पालिका में चरम सीमा पर व्याप्त भ्रष्टाचार को घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देने, मोहल्लों में काम न करने वाले पार्षदों, निगम के अधिकारिओं के साथ सांठ-गाँठ करके कागजों पर काम दिखाकर टैक्स के रूप में वसूली गई जनता की मेहनत के करोड़ों रुपये की बंदरबांट करने वाले पार्षदों की सचाई बताने के लिय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाने को कहा|

इस अवसर पर प्रेस वार्ता करते हुए संजय सिंह ने कहा कि  वर्तमान में प्रदेश की ख़राब कानून व्यवस्था को देखकर लगता है कि प्रदेश में सपा सरकार का पार्ट 02 चल रहा है | योगी के इतने कम दिनों की सरकार में 07 पुलिसकर्मियों की हत्या हो गई है | पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी सुरक्षित नहीं है,बुलंदशहर में एक मुस्लिम लड़के को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पीट-पीट कर मार डाला | प्रदेश में 325 विधानसभा सीटें जीतेने के बाद  भाजपा के सांसद, विधायकों में अहंकार आ गया है | जीत के अहंकार में चूर भाजपा के सांसद, पुलिस अफसरों की खाल खिचवाने की धमकी दे रहे हैं  | ऐसी घटनाओं से लगता है कि प्रदेश में गुंडा,माफिया और अपराधियों का बोलबाला है |

संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार को नक्सल, आतंकवाद को समाप्त करने की चिंता नहीं है वह केवल आम आदमी पार्टी को समाप्त करना चाहती है | केंद्र सरकार ने हाल में ही दिल्ली सरकार के  स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के ऑफिस पर सीबीआई की रेड डलवाई जिसमे सीबीआई वाले मोहल्ला क्लिनिक का रिकार्ड उठा कर ले गए | मोहल्ला क्लीनिक की इस समय पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है |  आप की विदेशी फंडिंग में कोई गलती नहीं है |EVM अभी संदेह के घेरे में है, इसे लेकर चुनाव आयोग को कई राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करानी चाहिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular