Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarqueeआखिरकार नहीं चला इस पूर्व मंत्री का रसूख,तोड़ी गई -----

आखिरकार नहीं चला इस पूर्व मंत्री का रसूख,तोड़ी गई —–

BRIJENDRA BAHADUR MAURYA 
लखनऊ-हाईकोर्ट के आदेश पर एलडीए ने ढ़हा दिया पूर्व मंत्री गायत्री का अवैध निर्माण
हाईकोर्ट के आदेश पर एलडीए ने पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का अवैध निर्माण ढहा ‌दिया।डिमोलिशन की कार्रवाई एलडीए की टीम ने आशियाना के सालेह नगर में बनी अवैध बिल्डिंग पर की।
गौरतलब है कि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अवैध इमारतों का निर्माण एलडीए के अफसरों की मिलीभगत से हुआ है। कोर्ट ने निर्माण को दो दिन में गिराने का आदेश दिया था।
हाईकोर्ट ने कहा कि एलडीए के अधिकारी अवैध निर्माण के बारे में पहले से जानते थे। 24 दिसंबर 2016 को एलडीए के आदेश से इसका पता चलता है।
इस आदेश में गायत्री प्रजापति के संशोधित नक्शे को इस आधार पर ही खारिज किया गया कि वहां पूर्व में ही निर्माण हो गया। यह फैक्ट एलडीए के अधिकारियों की अपने पॉलिटिकल बॉस से मिलीभगत को साबित कर देता है। छह महीने पहले तय हो चुका था कि निर्माण अवैध है, इसके बाद भी इसे तोड़ा नहीं गया।
———————————————————–
हमारी टीम के साथ जुड़ने के लिए संपर्क करे 9918956492 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular