JOIN US-9918956492——————
अमित शाह के बेटे की कम्पनियों में हुए घोटाले पर आप कार्यकर्ताओं में रोष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह के बेटे की कागजी कम्पनियों के जरिए बडा़ घोटाले का खुलासा होने के बाद देश में
तहलका मचा हुआ है। जहां पर विभिन्न पार्टियाँ विरोध जता रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए वर्तमान सरकार के खिलाफ रोष जताया।

अमितशाह के बेटे जय शाह की कम्पनी टेम्पल इंटरप्राइजेज के जरिए बडा़ घोटाला का मामला सामने आया है जिसको लेकर विभिन्न राज्यों में विरोधी पार्टियाँ सीबीआई जांच की मांग कर रही है। ऐसे में में वृहस्पतिवार को आप कार्यकर्ताओं ने
घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए लखनऊ जीपीओ के गांधी प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में मौजूद आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने बताया कि अमित शाह के बेटे की कम्पनियों में मुनाफा की दर मालियत 2014 से 2015 में पचास हजार थी अचानक 2015-16 में 16 हजार गुना बढ़ाकर 80.5 करोड़ हो गई।इतना ही नहीं वर्ष 2016 में नोटबंदी के पहले घाटा दिखाकर बंद हो गई। ताकि कोई खुलासा न हो जाए।
आगे बताया कि ऐसे मामला सामने आने के बाद मतलब साफ हो गया है कि घोटाला करने के लिए नोटबंदी से पहले कम्पनी में पैसा डाला गया और बाद में निकाल लिया गया। ताकि किसी को शक न हो जाए।
गौरव ने बताया कि जय शाह की दूसरी कम्पनी कुसुम थिंसव्रर्स जो शेयर ट्रेडिंग का काम करती है उससे ऊर्जा मंत्रालय द्वारा पावर प्रोजेक्ट का ठेका दे दिया गया।
सिर्फ ठेका ही नहीं दिया गया बल्की ऊर्जा मंत्रालय के अधीन आईआरइडीए द्वारा 10.5 करोड़ का लोन भी दिया गया। इतना ही नहीं इस पावर प्रोजेक्ट के इस कालापुर कामर्शियल कोऑपरेटिव बैंक द्वारा 25 करोड़ का लोन दिया गया मजेदार बात यह कि ये लोन 7 करोड़ की संपत्ति दिखाकर बैंक से लिया गया इस पावर प्रोजेक्ट के लिए कुल 46 करोड़ का लोन लिया गया है जो वर्तमान सरकार में मौजूद पार्टियों बडे़ नेताओं ने कानून के नियमों को ताक पर रखकर दिन पर दिन घोटाला करने में लगे है जिसको देखने के बाद भी वर्तमान सरकार कुछ कोई जांच नहीं करवा रही है।
गौरव ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच करवाई जाए ताकि देश में हो रहे घोटाले को रोका जाए जिससे आम जनता खासकर गरीब किसानों की भलाई हो
और जनता की गाढ़ी कमाई से भरे गये टैक्स को लूटने वालों को जेल भेजा जाये





