join us-9918956492———–
अमिताभ बच्चन ने किया कल्याण ज्वेलर्स का उद्धाटन

अभिनेता अमिताभ बच्चन व पत्नी जया बच्चन की उपस्थिति में यूपी राजधानी में कल्याण ज्वेलर्स की भव्य शुरुआत हुई।
कल्याण ज्वेलर्स के शाहनजप रोड, हजरतगंज में पहले शोरुम के उद्धाटन के अवसर पर जब प्रतिष्ठित अभिनेता अमिताभ बच्चन लखनऊ पहुंचे तो सभी लखनऊ वासी उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कों पर उतर आए।

आप को बता दे कि कल्याण ज्वेलर्स भारत का सबसे बड़ा संगठित ब्रांड है,

जो कि यूपी में नोएडा के बाद राजधानी में दुसरा शोरुम खुला है। अमिताभ बच्चन वर्ष 2012 से ही कल्याण ज्वेलर्स के ब्रांड एम्बेसडर रहे हैं।

बच्चन ने इस अवसर पर आये लोगों को अपनी बुलंद आवाज में संबोधित किया कल्याण ज्वेलर्स के साथ दीर्घकालिक सहयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर उनकी पत्नी जया बच्चन, कल्याण ज्वेलर्स के चेयरमैन और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स राजेश कल्याणरामन भी मौजूद रहे |
सतीश संगम की रिपोर्ट—————-
——————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





